फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़े युवक पर की चार राउंड फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर की अहमदनगर गली नंबर 10 सोमवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े पीड़ित ताशिफ पर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से पीड़ित बाल- बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। इस दौरान कॉलोनी में दहशत का माहौल फैल गया। पीड़ित ने परिजनों संग थाने पर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अहमद नगर गली नंबर- 10 निवासी ताशिफ ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात में अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच बाइक सवार बदमाश घर के बाहर पहुंचे और पीड़ित से गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद हमलावरों ने एक के बाद एक चार राउंड फायर पीड़ित पर कर दिया। गोली चलती देख पीड़ित घर के अंदर भागा। पीड़ित के साथियों ने गली में घुसकर अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर ली। गोलियां चलाने के बाद आरोपियों ने खुलेआम चेतावनी दी। करीब आधे घंटे बाद परिवार व पड़ोस के लोग बाहर निकले।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी गली नंबर तीन निवासी एक युवक से दोस्ती थी। आरोपी ने पीड़ित को युवक से दोस्ती करने के लिए मना कर दिया था। जिससे नाराज होकर आरोपी काफी दिनों से गुस्से में चल रहा था। पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया। लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें