फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हादसा, ग्रामीणों ने गलत कट बंद करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका के सामने दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और इनकी चपेट में आने से दो छात्राएं घायल हो गईं।पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सोनू व आशीष की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार को गांव मैनापूठी निवासी सोनू पुत्र गुलजार बाइक पर सवार होकर शामली की ओर जा रहा था। वहीं, गांव खेड़ा निवासी आशीष पुत्र नरेश अपने मामा के गांव गोटका से अपने घर पर जा रहा था। हाईवे पर सोनू और आशीष की बाइकों के बीच टक्कर हो गई। दोनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परीक्षा देकर अपने घर लौट रहीं गांव गोटका निवासी कक्षा सातवीं की छात्रा दिव्यांशी पुत्री मुकेश और इशिका पुत्री राजू भी घायल हो गईं। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सोनू व आशीष की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने तहरीर आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की कट बंद करने की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने रोड पर खुले गलत कट को हादसे का कारण बताया है। ग्रामीण अंकित, शोभित, नरेश ने बताया कि सड़क किनारे इंटर कॉलेज स्थित है। इसमें गांव से काफी संख्या में छात्र में छात्राएं पढ़ने के लिए प्रतिदिन जाते हैं। बताया कि एनएचएआई ने गांव के बाहर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया है। गांव के रास्ते पर कोई जेबरा लाइन भी नहीं है। जबकि कट भी खुला हुआ है। उन्होंने प्रशासन से कट को बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें