फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में मामूली विवाद, फिर जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत चार लोग घायल

Sat, 13 Jun 2020 03:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र में शादी समारोह में पंखा घुमाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तलवारें और लाठी-डंडे चले। तमंचे से फायरिंग की बात भी सामने आई है। खूनी संघर्ष में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व पालिका चेयरमैन के पुत्र सहित छह लोगों को नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।     

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी शान खान पुत्र सलीम खान ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसका भाई सलमान कस्बे में ही आयोजित एक शादी समारोह में खाना खा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां आ गए और समारोह में चल रहे पंखे को अपनी तरफ घुमाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि शाम को दूसरे पक्ष के आठ-दस लोग हाथों में तलवार, तमंचे व लाठी-डंडे लेकर उनके घर के अंदर घुस गए और जान से मारने की नीयत सलमान पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर अली खान, जीनत व नसरीन ने आकर बीच बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिल खान पुत्र खालिद खान, दिलनवाज पुत्र दिलदार, शाकिब पुत्र नसीम, दिलदार पुत्र दिलशाद, आसिफ व आदिल पुत्र दाउद निवासी मोहल्ला बंजारान नकुड़ और दो अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें