संदीप,,, परतापुर के अछरोंडा गांव में शराब पीकर हुडदंग करने का विरोध करने पर धारदार हथियार से ह
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव में शुक्रवार रात शराब पीकर हुड़दंग का विरोध करने पर छह युवकों ने फरसे, चाकू और डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी भूड़बराल भेजा गया। गंभीर स्थिति में महिला सविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार अछरोंडा निवासी विकास ने बताया कि पड़ोसी गंगादास के घर उसके बेटा रोहित, मोहित, सागर, चचेरा भाई वरुण और कुणाल शराब पीकर म्यूजिक की तेज आवाज में हुड़दंग कर रहे थे। विकास ने आवाज धीमी करने की बात कही, जिस पर रोहित से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने विकास पर फरसे और चाकू से हमला किया। बीच-बचाव में आई भाभी सविता, भाई ब्रिजेश और भतीजे दिव्यांशु पर भी हमला किया गया। सविता सिर में फरसा लगने से गंभीर रूप से घायल हुई। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
संदीप,,, परतापुर के अछरोंडा गांव में शराब पीकर हुडदंग करने का विरोध करने पर धारदार हथियार से ह