मेरठ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व फार्मेसी काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. संदीप बड़ोला प्रतिभाग करेंगे। सभी जिलों के अध्यक्ष एवं मंत्री भी भाग लेंगे। संघ के कार्यालय (सीएमएसडी स्टोर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय) में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा। यह शाम तक चलेगा। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। ब्यूरो