वहीं बुधवार को पुलिस ने ढाबे पर कार्य करने वाले शहबान निवासी ग्राम इस्माइलपुर, अशरफुल निवासी ग्राम शेखपुरा थाना आबादपुर जिला कटियार बिहार, हजीरुल निवासी ग्राम कुमारजोल थाना रायगंज जिला उत्तर दिनाजपुर और मंसूर निवासी ग्राम शिकारपुर थाना आबादपुर जिला कटियार बिहार के गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कर्मचारियों की गिरफ्तारी दिखाकर इस मामले में खानापूर्ति कर दी, जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। कुतुबशेर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मजाहिर मुखिया को बचाने की कोशिश हुई तो होगा आंदोलन
वहीं अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में यदि मजाहिर हसन मुखिया को बचाने की कोशिश की गई, तो गुर्जर महासभा आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी।
बुधवार को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी दिनेश कुमार से मुलाकात की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला करने की निंदा की। इसके बाद हकीकतनगर स्थित कार्यालय पर बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि सपा नेता मजाहिर हसन मुखिया और उसके बेटों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सहारनपुर के लोगों का भरोसा कानून पर बना रहे।
जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी और महामंत्री रविंद्र चौहान ने कहा कि जिस तरह से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बंधक बनाकर पीटा गया, वह गंभीर मामला है और निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजाहिर हसन मुखिया को बचाने की कोशिश की गई, तो अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/