फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार चार बदमाशों ने दो छात्रों से पांच हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी खुर्द (मेरठ)। बागपत बाईपास चौराहे के नजदीक बुधवार रात दो छात्रों के साथ दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए पांच हजार रुपए लूट लिए। लूट का विरोध करने पर आरोपी युवकाें ने पीड़ितों के साथ मारपीट भी की। घटना की तहरीर पीड़ित युवकों ने जानी थाने में दी है।
विज्ञापन

जिला शामली निवासी प्रशांत चौधरी मेरठ की रोहटा रोड पर किराये के मकान में रहकर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। बुधवार रात करीब 10 बजे प्रशांत चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ बागपत बाईपास स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था। प्रशांत व उसका साथी खाना खाने के बाद बाइक से घर के लिए चले। इस दौरान बागपत बाईपास चौराहे के नजदीक पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
उन्होंने प्रशांत और उसके दोस्त से तमंचा दिखाकर करीब पांच हजार रुपये की नकदी, पर्स आदि लूट लिया। पर्स में आईडी व अन्य कागज थे। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। वहीं पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घटना दोनों पक्षों में मारपीट होने की मालूम पड़ रही है। पीड़ित प्रशांत ने जानी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें