फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचर गैंग का आतंक : महिला बैंक अधिकारी से चेन, युवक से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में स्नैचर गैंग का आतंक रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सिविल लाइन और ब्रह्मपुरी सर्किल के थानों में रोजाना वारदात हो रही हैं। बृहस्पतिवार शाम ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास गाजियाबाद निवासी महिला बैंक अधिकारी स्वाति शाह से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पांडव नगर रोड पर सीतामढ़ी जिला निवासी सुबोध कुमार का मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी स्वाति शाह टीपी नगर स्थित आईडीबीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी पूरी करने के बाद वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने घर जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक पैदल आया और उनके गले से सोने की चेन लूटकर आगे बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया और आसपास के लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुके थे।
दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडव नगर रोड स्थित कम्युनिटी हॉल के पास हुई। सीतामढ़ी जिले के गांव रीगा निवासी सुबोध कुमार किसी कार्य से मेरठ कॉलेज आए थे। वह शाम को खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। सुबोध कुमार के शोर मचाने पर लोग बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
परतापुर थाने में हुई कई घटनाएं
परतापुर थाना क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की कई घटनाएं पिछले कुछ दिनों में हो चुकी हैं। पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसे लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें