फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: चार प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मुजफ्फरनगर में छह नए केस मिले

Sat, 20 Jun 2020 07:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/ मुजफ्फरनगर

सार

-सहारनपुर जिले में अभी तक 338 संक्रमित सामने आए, 259 ठीक हुए
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को चार प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं मुजफ्फरनगर में छह नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। बताया गया कि सहारनपुर जिले में पाॅजिटिव पाए गए प्रवासी नोएडा से आए थे। इनमें एक शहर का तथा अन्य तीन देहात क्षेत्र के निवासी हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर में पॉजिटिव आए मरीजों में एक शहर की खलासी लाइन, दूसरा हसनपुर नोगावा थाना मिर्जापुर, तीसरा अंबेहटा शेख और चौथा नकुड़ का है। चारों लोग अपने घरों पर क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आते ही चिकित्सा विभाग की टीमों ने घरों पर पहुंचकर पॉजिटिव आए मरीजों को कोविड-19 सेंटरों में भेजा। साथ ही मोहल्लों को सैनिटाइज किया।

यह भी पढ़ें:  कोरोना को हराने के बाद कोविड वार्ड में किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही मोहल्लों को सील किया गया है। चार नए मरीजों के साथ जनपद में अभी तक पॉजिटिव आने वालों की संख्या 338 पहुंच गई है। हालाकि इनमें से 259 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 79 एक्टिव मरीज हैं। उधर, दो मरीजों के रिकवर होने पर उनको कोविड अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन


बागपत में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का आंकड़ा 188 है। जिले में आज कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं बिजनौर जिले में दो नए केस सामने आए हैं। शामली जिले में भी आज कोई नया मरीज नहीं मिला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें