फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजलीघर में ट्रांसफार्मर से चोरी करते चार मजदूर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। नंगली किठौर बिजलीघर कर्मियों ने लाइन बिछाने आए चार मजदूरों को खराब रखे ट्रांसफार्मरों से कॉपर निकालते रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बुधवार को नंगली किठौर बिजली घर पर गांव अब्दुल्लापुर निवासी ठेकेदार अलाउद्दीन के नेतृत्व में शाहवेज, मोनू, जुनेद और ओम बिजली की लाइन बिछाने के लिए आए थे। बिजलीघर के कर्मी भी अपने काम में लगे थे। तभी उक्त लोगों ने मौका पाकर बिजलीघर पर रखे खराब ट्रांसफार्मरों को तोड़कर उससे कॉपर निकालना शुरू कर दिया। आहट होने पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे तो चारों लोगों को मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने ले आई। पुलिस ने मौके से करीब 50 किलो कॉपर बरामद किया है। जेई किठौर अजय कश्यप की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें