फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार कांवड़िये घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 22 Jul 2019 09:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में चार कांवड़िये घायल हो गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एक कांवड़िये की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। कांवड़ियों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


संभल के थाना बनियाठेर के गांव नरौली के 36 कांवड़ियों का एक जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा था। रविवार की देर रात नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव समसपुर के सामने एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। कांवड़िये दीपक कुमार, सोनू, बंटी, अरुण कुमार घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कांवड़ियों का डीजे भी टूट गया। 

वहीं कांवड़ियों ने मुआवजे और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसडीएम धीरेंद्र कुमार मौर्य व सीओ महावीर सिंह रजावत, कोतवाल राजेश सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें