फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में घुड़चढ़ी के दौरान डांस फ्लोर पर हुआ खून-खराबा, चार युवकों पर चाकू से हमला

Mon, 17 Feb 2020 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में घुड़चढ़ी में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। गांव के एक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चार युवकों को चाकू से वार करके घायल कर दिया। चाकू लगने से चारों युवक लहूलुहान हो गए। हमले को लेकर घुड़चढ़ी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। आरोपी युवक सहित उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी में रामभूल के लड़के राहुल की रविवार को बरात जानी थी। शनिवार की रात को गांव में राहुल की घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी में रिश्तेदार और गांव के लड़के भी डीजे के गानों पर डांस करने को लेकर गांव के युवकों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन

कहासुनी के बाद गांव निवासी अतुल पुत्र सुभाष ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर गांव के रहने वाले दीपांशु पुत्र बिल्लू, हिमांशु पुत्र देवेंद्र, मोहित पुत्र कलवा व सुमित पुत्र रणबीर को घायल कर दिया। युवकों के घायल होने पर घुड़चढ़ी में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। 

पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए थे। परिजनों ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अतुल को नामजद करते हुए अन्य दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें