फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेडिकल से अगवा नवजात लिसाड़ी गेट में मिला, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 17 Feb 2020 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मेरठ के मेडिकल कॉलेज से अगवा नवजात रविवार को 14वें दिन पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चा पैदा नहीं होने पर लिसाड़ीगेट की महिला ने मेडिकल कॉलेज से नवजात को उठा लिया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में महिला कैद हो गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला घर से फरार हो गई। रविवार को एसपी सिटी ने परिजनों को नवजात सौंपकर घटना का खुलासा किया।

घंटाघर स्थित कार्यालय पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंडाली के अजराड़ा निवासी किसान आसिफ की पत्नी ने तीन फरवरी को मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया था। सुबह से ही एक महिला आसिफ की पत्नी की देखरेख में लगी थी। 

दोपहर के समय जच्चा-बच्चा को प्रथम तल पर वार्ड में लाया गया। इसी दौरान आरोपी महिला नवजात को लेकर गायब हो गई। आसिफ ने शोर मचाते हुए कर्मचारियों को सूचना दी। अपहरण के बाद मेडिकल पुलिस ने भी मौके पर जांच की, लेकिन नवजात का सुराग नहीं लगा। मेडिकल थाने में आसिफ ने अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी महिला की फुटेज दिखाकर लोगों से उसकी पहचान कराई गई। जांच में पता चला कि अपहरण करने वाली महिला सुरैया पत्नी आसिफ मूल निवासी बझड़िया बुलंदशहर व हाल पता मोबीन नगर फतेहउल्लापुर लिसाड़ीगेट है। महिला की अजराड़ा गांव में रिश्तेदारी है।

रविवार सुबह एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह ने मोबीन नगर में दबिश दी। इस दौरान महिला फरार हो गई, लेकिन नवजात चारपाई पर मिला। पुलिस ने नवजात का डॉक्टरों से परीक्षण कराया। एसपी सिटी का कहना है कि नवजात को पिता और अन्य परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें