फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंग नहर पटरी पर दो कारों की भिड़ंत में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर शनिवार को पूठ गंग नहर के पुल के पास तेज गति से आ रही दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दिल्ली निवासी कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली मुस्तफाबाद निवासी नदीम पुत्र नफीस अपनी महिंद्रा टीयूवी कार में सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। सामने से राजू पुत्र हरिमोहन निवासी आईटीआई मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहे थे। दोपहर के समय वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पूठ के पुल के पास पहुंचे तो दूसरे वाहन को ओवरटेक करते इन दोनों कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार राजू (35), नदीम (30), आयशा (28), निधि (15) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पूठ चौकी इंचार्ज नरेश माहौर ने राहगीरों की मदद से घायलों को मेरठ के अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें