फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोविंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मौके पर क्राइम सीन दोहराया, एसएसपी ने खुद की मौके पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। चार दिन पूर्व आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी किसान कोविंद्र की नलकूप से स्टार्टर चोरी के बाद ईंख के खेत में छिपे बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शनिवार को एसएसपी, एसपी क्राइम और एसपी देहात घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने करीब आधा घंटे तक मौके पर जांच की। परिजनों ने एसएसपी से हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम सीन भी दोहराया।
विज्ञापन

गांव आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी किसान कोविंद्र के अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव में कृषि भूमि है। चार दिन पहले नलकूप से स्टार्टर व केबल चोरी करने के बाद ईंख के खेत में छिपे बदमाशों ने चाकू से गोदकर कोविंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव के पास चप्पल, तहमंद व कारतूस और खोखे बरामद किए थे। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित कई टीम लगा रखी हैं।
शनिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के उच्चाधिकारियों की देखरेख में क्राइम सीन भी दोहराया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मौके की जांच के बाद परिजनों से मिलकर हत्या का शीघ्र ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने एसएसपी से असली हत्यारों को ही जेल भेजने की मांग की। एसएसपी ने एसपी क्राइम, एसपी देहात को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। एसपी क्राइम व एसपी देहात, सीओ सदर देहात थाने में ही डेरा डाले हुए हैं और अनेक बिंदुओं पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन





एसएसपी ने गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

किसानों ने नलकूपों पर लगातार हो रही चोरी की वारदातों व किसान की हत्या के बाद खेतों पर जाने से डर लगने की बात एसएसपी से कही। एसएसपी ने एसपी क्राइम अवनीश कुमार को पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि किसान बिना डरे खेती कर सकें।




हत्या का खुलासा बना चुनौती



चार दिन बीतने पर भी पुलिस टीमें कोविंद्र की हत्या से जुड़ा कोई अहम सुराग अभी तक नहीं लगा पाई हैं। हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से मृतक के परिवार के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें