सीसीएसयू अंतर महाविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता शुरू
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता बुधवार को मेरठ कॉलेज के विक्टोरिया पार्क स्थित तरण ताल में प्रारंभ हुई। चार छात्राओं का विश्वविद्यालय टीम में हुआ चयन
कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह ने उद्घाटन समारोह में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, प्रतियोगियों, विभिन्न कॉलेजों के क्रीड़ा अधिकारियों और कॉलेज प्रबंध तंत्र के सचिव विवेक कुमार गर्ग का स्वागत किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज मंत्री विवेक कुमार गर्ग और प्राचार्य डॉ. सीमा पंवार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधीर मलिक ने किया। डॉ. योगेश कुमार के नेतृत्व में व्यवस्थाएं की गई। संबोधन में विवेक कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों से खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय टीम 2025-26 के लिए हुआ। इनमें एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की निधि यादव, एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद की दीपा यादव व अंशा नवानी और एनसीपीई कॉलेज नोएडा की प्राची शामिल हैं। बाह्य पर्यवेक्षक सीसीएसयू क्रीड़ा अधिकारी गुलाब सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में नीलम पंवार, चंद्रशेखर, अनीता मोरल, कल्पना मित्तल, सीमा सिंह, मनोज सिवाच और डॉ. ललित कुमार उपस्थित रहे।