संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के अंतर्गत तार्किक क्षमता की परीक्षा का आयोजन हुआ। ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक और बौद्धिक क्षमताओं को परखना और उन्हें प्रोत्साहित करना था। ओलंपियाड में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने तार्किक क्षमता (रीजनिंग) के प्रश्नों को परीक्षा में उत्साह के साथ हल किया। स्कूल प्रशासन ने इस प्रतियोगी परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि तार्किक क्षमता के प्रश्न विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य करते हैं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता कराने से विद्यार्थी का चौमुखी विकास संभव है और इससे उन्हें अपनी क्षमताओं को और विकसित करने का अवसर मिलता है।