फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेत पर कार्य कर रहे चार किसानों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मवीमीरा गांव निवासी किसान हरवीर, आशीष, सचिन, ओमवीर से रविवार को चार ग्रामीणों ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट में चारों किसान घायल हो गए। थाने पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

हरवीर ने थाना दौराला में दी तहरीर में बताया कि वह आशीष, सचिन, ओमवीर के साथ खेत पर कार्य कर रहे थे। सुबह के समय चार ग्रामीण उनके खेत पर पहुंचे और गाली गलौज की। वहां मौजूद अन्य किसानों व मजदूरों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शाम को चारों ग्रामीण अपने साथ 10-12 साथियों को लेकर उनके खेत पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित किसानों का शोर सुनकर अन्य किसान व मजदूर मौके की ओर दौड़े। यह देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें