फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दवाई लेने जा रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी गौरव पुत्र नरेंद्र के साथ कस्बा निवासी गौरव और तनिष्क ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित गौरव ने तहरीर में बताया कि शनिवार को वह मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रहा था। इसी बीच कस्बा निवासी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर गाली गलौज कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें