फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार ट्रक से टकराई टाटा मैजिक, चार की मौत, बरात से लौट रहे थे यात्री

Mon, 13 May 2019 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बारात से लौट रही एक टाटा मैजिक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक सवार बराती बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चार लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई।। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गढ़ रोड़ पर रविवार देर रात बरात से लौट रही एक टाटा मैजिक की एक तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। 

पुलिस के मुताबिक मृतक मेरठ के हसनपुर निवासी हैं। सभी किठौर एक बरात से लौट रहे थे। इसी दौरान वे दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें