फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एम्स पहुंचकर जाना शूटर दादी का हाल, एक घंटा रही साथ

Mon, 13 May 2019 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एम्स पहुंचकर जाना शूटर दादी का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एम्स में भर्ती शूटर दादी चंद्रो तोमर से मुलाकात की। उनके ठीक होने की दुआ की। अभिनेत्री पन्नू ने शूटर दादी को फिल्म सांड़ की आंख के कई डॉयलाग भी सुनाएं। करीब एक घंटे तक दोनों साथ रहीं।

विज्ञापन


जौहड़ी गांव निवासी शूटर दादी चंद्रो तोमर वर्तमान समय में एम्स में भर्ती हैं। रविवार को शूटर दादी से मिलने के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने परिवार के साथ पहुंची। करीब एक घंटे तक वह शूटर दादी के साथ रही। दादी को फिल्म सांड़ की आंख का डायलॉग हिम्मत करें इंसान, फायदा करें भगवान भी सुनाया। 

इसके अलावा उनका दूसरा डायलॉग तन बुड्ढा होता है, मन बुड्ढा नहीं होता भी शूटर दादी को सुनाया। पन्नू ने शूटर दादी के जल्द ही ठीक होने की दुआएं की। इसके अलावा ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर भी शूटर दादी के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं की जा रही है। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की टीम भी निष्ठा के नेतृत्व में एम्स पहुंची और शूटर दादी का हाल जाना। उनके बेटे विनोद कुमार और परिवार के सुमित राठी ने बताया कि जल्द ही ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें