फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रोले से टकराई तेज रफ्तार इनोवा कार, दो भाई समेत चार की मौत, कई घायल

Thu, 06 Jun 2019 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। 

विज्ञापन


हरियाणा के जींद के निकट तलोड़ी खेड़ी क्षेत्र में गुरुवार सुबह पांच बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार और ट्रोले में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। कई की हालत गंभी बताई जा रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इनोवा गाड़ी में कुल बारह व्यक्ति सवार थे। ये सभी शामली के बनत कस्बे के रहने वाले हैं और सिरसा में कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। बताया गया कि सभी यात्री पानीपत से ईद मनाकर सिरसा लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। 

मरने वालों के नाम सोनू व फिरोज उर्फ फौजी पुत्रगण इरफान, निवासी हकीकत नगर, मोहिंन पुत्र अरशद, निवासी संजय नगर और रिहान पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी हकीकत नगर हैं।

हादसे में मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायलों के परिजन अस्पताल के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने ट्रोले को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें