सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को बड़ौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से चिकित्सकों ने तीनों को मेरठ रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार प्रवीण के सीने में गोली लगी थी, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर एसपी शैलेष कुमार पांडे समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार मृतक प्रवीण की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। मृतक के पिता ने बावली के ही आदित्य, सौरभ और हवा सिंह समेत पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदित्य एक लाख के इनामी रहे बदमाश अजीत हप्पू गैंग का सदस्य है।