फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar में बड़ा हादसा: रोडवेज से टकराई वैगनआर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत

Mon, 26 Sep 2022 10:39 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर के निकट हुए हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं। मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से एक वैगनआर की टक्कर लगने के बाद यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : एक्सीडेंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यहां मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि रोड़वेज में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: दम तोड़ रहीं प्रतिभाएं, मिनी स्टेडियम में आठ सालों से लटका है ताला, मॉर्निंग वॉक भी नसीब नहीं

बताया गया कि हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ। वैगरआर में पांच लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। एक की हालत गंभीर है।  
विज्ञापन

 

मृतकों में यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल 
बताया गया कि आधार कार्ड के आधार पर एक मृतक की शिनाख्त यूपी पुलिस के सिपाही कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है। सिपाही उत्तराखंड के गांव थाल का रहने वाला था। गाड़ी पर पुलिस का निशान बना हुआ है।  

इनकी हुई पहचान
उत्तरकाशी निवासी कुलदीप प्रसाद मिश्रा पुत्र विशाल मिश्रा, मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल, देवेंद्र पुत्र शिवपाल टीपीनगर मेरठ, रक्षा संपदा कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश यादव की मौत हुई है, जबकि मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम गंभीर घायल है, जिसका मेरठ में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

बुजुर्ग को बचाने के दौरान हुआ हादसा

एनएच-58 पर देवराना रिसोर्ट के समीप यह हादसा हुआ है। हाईवे पर पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के दौरान कार सोहराब गेट डिपो की रोडवेज से बस से टकरा गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें