फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन प्रशिक्षुओं के चार हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
वन प्रशिक्षुओ पर हमला कर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वन विभाग के वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे दो प्रशिक्षुओं पर बृहस्पतिवार की शाम मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित अविनाश ने प्रशिक्षण केंद्र की मेस के रसोइया संदीप और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के पीछे बी प्लाॅट में रहने वाले संदीप व उसके साथी शैंकी, सचिन, शिवम निवासी मनोहरपुर काॅलोनी का नाम सामने आया। इन तीनों युवकों ने अपने दोस्त संदीप के कहने पर दोनों वन प्रशिक्षुओं को हमला कर घायल किया था। अविनाश कुमार जनपद प्रयागराज और प्रीत कुमार जनपद प्रतापगढ़ निवासी हैं। पुलिस ने विवेचना के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों को भी मनोहरपुर कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें