फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जीजा-साले ने छह साल पहले चुराया था लाइसेंसी असलाह, रायफल समेत चार गिरफ्तार 

Sat, 30 Nov 2019 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
weapons - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में स्वाट और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के मिरगपुर गांव से छह वर्ष पूर्व चोरी हुए लाइसेंसी असलाह के साथ जीजा और साले समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 फैक्ट्री मेड 30 स्प्रिंग लाइसेंसी रायफल, 1 लाइसेंसी पिस्टल फैक्टरी मेड 32 बोर, 1 देसी अवैध पिस्टल 1 तमंचा 315 बोर और 34 कारतूस बरामद किए हैं । 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया की थाना सदर बाजार के वेद विहार निवासी अविनाश और उसके साले तीतरों के महंगी गांव निवासी कर्मवीर के अलावा इनके साथी रविन्द्र और गुरुसमर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरामद किया गया असलाह चोरी का है जो रविन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मिरगपुर गांव निवासी सुशील कुमार के घर से वर्ष 2012 में चोरी किया था। जिसमें 25 हजार रुपये की नगदी भी शामिल थी। 

इस मामले में सुशील की पत्नी मोनिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। शर्मा ने बताया कि चोरी किये असलाह में से डबल बैरल बंदूक पिछले माह बरामद की गई थी, उसी बंदूक से रविंद्र के बेटे ने बीती आठ अक्टूबर को भाजपा नेता चौधरी यशपाल सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें