फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचपेड़ा गांव में मांस के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़ा गांव में मांस के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात गांव पचपेड़ा में छापा मारा। यहां एक मकान के पीछे खाली प्लाट से 15 किलो मांस, बाट, तराजू और कुछ औजारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए गए गए। आरोपियों ने बताया कि वह ईद पर मीट की पैकिंग कर होम डिलीवरी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर किया है।
भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक के कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि पचपेड़ा गांव में ईद पर घरों तक मीट पहुंचाने के लिए गोवंश का कटान किया जा रहा है। पुलिस टीम ने यहां छापा मारकर आमिर, जुनैद, जावेद, व शाहरुख को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा मुख्य आरोपी हबीब, उसके दो बेटे सद्दाम, वाहिद उर्फ गुल्लू, और शरीफ निवासी पचपेडा की तलाश कई जगहों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ये आरोपी साथियों के साथ मिलकर काफी समय से यह काम कर रहे थे। उनका प्लान था कि ईद के मौके पर मीट की बिक्री कर मोटा मुनाफा कमाएंगे। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें