फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 25 करोड़ के पुराने नोट के साथ चार गिरफ्तार, कई ठिकानों पर छापेमारी

Fri, 29 Dec 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित राजकमल एंकलेव में बिल्डर के ऑफिस से 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी पकड़ी गयी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने सटीक सूचना पर यह कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक सप्लायर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी बिल्डर परिवार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजकमल एंकलेव में बिल्डर संजीव मित्तल परिवार के साथ रहता है। इस पॉश कॉलोनी में संजीव के तीन मकान हैं, जिनमें दो मकानों में उसने ऑफिस खोल रखे हैं। इनमें एक ऑफिस कॉलोनी के गेट के पास है तो दूसरा कॉलोनी के अंदर। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने शुक्रवार सुबह कॉलोनी के अंदर के ऑफिस पर छापा मारा। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक का बोरा पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोटों से भरा मिला। जो गिनने पर 25 करोड़ रुपये निकले। मौके से नरेश अग्रवाल पुत्र विश्वनाथ निवासी राजनगर पालम दिल्ली, विनोद कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी 1454 ब्रह्मपुरी, अरुण गुप्ता पुत्र टेकचंद गुप्ता निवासी ब्रजविहार कॉलोनी परतापुर और योगेंद्र पुत्र भोपाल निवासी पांचली जानी पकड़े गए। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठीं युवतियां, फर्जी कंपनी का भंड़ाफोड़, डायरेक्टर दबोचा
विज्ञापन

एस्सार कंपनी के जरिये जाना था पैसा 

25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह सारा पैसा बिल्डर संजीव मित्तल का है। सप्लायर नरेश अग्रवाल का कहना है कि एस्सार कंपनी द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से यह पैसा दिल्ली की एक कंपनी को जाना था। उसके लिए वह सुबह दिल्ली से राजकमल एंकलेव पहुंचा था। इससे पूर्व दो तीन बार पहले भी वह इस पुरानी करेंसी को देखने के लिए बिल्डर के पास आया था। 

बिल्डर का आवास खंगाला 
एसएसपी ने बिल्डर के आवास पर भी छापा मारा। जहां पर नौकरानी और दो युवक मिले। बताया गया कि छापेमारी के दौरान बिल्डर कॉलोनी के गेट वाले ऑफिस में बैठा था। पुलिस फोर्स देखते ही वह अपने आवास पहुंचा और बच्चों को लेकर फरार हो गया। उसने अपने दोनों मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिए। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि संजीव मित्तल की तलाश की जा रही है। 

अभी जांच का विषय
एसएसपी के अनुसार बिल्डर के ऑफिस से बरामद 25 करोड़ रुपये के पुराने नोट कहां जाने थे और कैसे बदले जाने थे, इसकी गहन जांच हो रही है। आरबीआई और आयकर अधिकारियों को भी सूचना दे दी है। ​  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें