फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/हस्तिनापुर/मवाना। सरधना में शुक्रवार को 133 लोगाें की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई। हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 113 लोगों की जांच की गई। इनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं मवाना में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 128 लोगों की जांच की गई। इसमें मोहल्ला काबली गेट निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 105 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। वहीं 23 लोगों की आरटीपीसीआर से जांच कर सैंपल मेरठ भेजे गए। उधर, हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि बदलते मौसम में विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। इन दिनों सर्दी जुकाम, खांसी के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में 133 सैंपलिंग कराई गई। इसमें एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला। इसमें खिर्वा जलालपुर गांव निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
बुखार से किशोरी की मौत
दौराला। कस्बा मोहल्ला घास मंडी निवासी शमशाद कुरैशी की बेटी कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें