फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबडतोड फायरिंग मामले में चार को जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला बंजारान में दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। पांच आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

कस्बे मे मोहल्ला बंजारान में मंगलवार की रात दो पक्षों में दो पक्षों में लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। इसमें बच्चों समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में शमीम पुत्र हाजी पीरु ने फरहान, रेहान, शाहरुख, उस्मान, सानू, शोएब, गुड्डू, गिलमन निवासी फलावदा और लाली निवासी बड़ागांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी फरहान, रिहान, शानू को जंगल मोजीपुरा और शाहरुख को महलका रोड से गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि फरहान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक और शाहरुख के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया था। शुक्रवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी शिववीर ने बताया की जेल भेजे आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर, रासुका की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
घायलों का कराया मेडिकल
फलावदा। फायरिंग में एक दर्जन लोग घायल हो गए थे। आठ घायलों का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने चंदवा, हाजी पीरु, शाद अली, सुल्तान, इरशाद, दिलशाद, मेहताब, इरशाद का मेडिकल कराने के लिए मवाना सामुदायिक केंद्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें