मेरठ में सरूरपुर थाना पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई तमंचे बंदूक और लूटी गई चार बाइक व जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो साल से लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सरूरपुर थाना प्रभारी रविंदर सिंह कांबोज अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त कर रहे थे। सरूरपुर के जंगल में सूचना मिली कि कई लुटेरे लूट की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ से खेत में बने एक खंडहर को घेर लिया। एक युवक फायरिंग कर फरार हो गया। जबकि चार लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट करने वाले थे। इन लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन लूट की मोटरसाइकिल सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किया है।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रवि निवासी रासना, मोहित निवासी पथौली, कृष्ण निवासी रामपुर, मोहित निवासी रामपुर मोती हैं। पुलिस ने बताया कि रवि पर 16, मोहित पर 11, कृष्ण पर 13, दूसरे मोहित पर 11 मुकदमे हैं।
पढ़ें : यूपी: अवैध शराब की 60 पेटियां समेत चार शातिर गिरफ्तार