फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अछरोंडा में परिवार पर जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव में शुक्रवार रात शराब पीकर हुडंदग मचाने का विरोध करने पर परिवार पर जानलेवा हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया। वहीं, हमले में गंभीर रूप से घायल महिला सविता की हालत अस्पताल में नाजुक बनी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अछरोंडा गांव में गंगादास के परिवार में छठी का प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि मकान में उनका बेटा रोहित, मोहित, सागर, भतीजा वरुण और कुणाल शराब पीकर म्यूजिक पर हुड़दंग मचा रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। म्यूजिक की तेज आवाज सुनकर पडोसी विकास उनके मकान पर पहुंचा और म्यूजिक की आवाज धीमी करने की बात कही। इसी बात को लेकर विकास की रोहित से कहासुनी हो गई।
इसके बाद रोहित, मोहित, सागर, चचेरा भाई वरुण और कुणाल ने फरसे, चाकू और लाडी डंडों से विकास पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव में आई विकास की भाभी सविता, भाई ब्रिजेश और भतीजे पर पांचों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में सविता सिर में फरसा लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि विकास द्वारा परतापुर थाने में पांच आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हमले के आरोपी सागर, रोहित, मोहित और कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वरुण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें