सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में संस्थापिका क्लोडीन थेवने का फीस्ट श्रद्धा के साथ मनाया
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को संस्थापिका क्लोडीन थेवने का फीस्ट श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाविद्यालय सचिव सिस्टर मैल्बा, प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना, सिस्टर शीतल एवं स्टाफ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा नीलांशी, तनु, आरती, नैना, बबीता, नितिका, साक्षी, आकांक्षा व अमरीन द्वारा 1818 की फ्रांस क्रांति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से हुई। इसके उपरांत संस्थापिका क्लोडीन थेवने के पर्व पर स्टाफ ने सिस्टर्स को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सबा, तनु, आंचल व आरुषि के समूह ने फ्रांस क्रांति से जुड़े दृश्य को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। मंच सज्जा शबाहत अंसारी व संचालन डॉ. निमिषा ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना ने धन्य क्लोडीन थेवने के संघर्षमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।