परतापुर में एक दुकान पर सोया पनीर का सैंपल लिया। 33 किलो पनीर को सीज किया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर सिंह, सुनील कुमार, सुभाषचंद्र मौर्य, अश्विनी कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार और रीना शर्मा मौजूद रहे।
तीन हजार लीटर लहन नष्ट कराया
होली के त्योहार के मद्देनजर थाना पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर खादर क्षेत्र में शराब की तीन भट्ठियाें तोड़ीं। तीन हजार लीटर लहन नष्ट किया और 50 लीटर अवैध शराब बरामद की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ जलालपुर जोरा, लतीफपुर, तारापुर, सहित कई गांवों में शराब माफिया के खिलाफ दबिश दी। पुलिस को देख माफिया जंगल की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरार तस्करों को तलाश किया जा रहा है। मवाना में 195 लीटर सरसों का तेज सीज किया गया।
घर पर जांचें मावे की मिलावट
शुद्ध मावा कठोर होता है। मावा में आयोडीन सॉल्यूशन डालें। अगर मावे में मिलावट होगी तो उसका रंग बैंगनी हो जाएगा। आयोडीन सॉल्यूशन केमिस्ट के यहां मिल जाता है।
मिलावटी मिठाई की पहचान
मिठाई को गर्म पानी में डालें, इसके बाद आयोडीन को मिठाई वाले कटोरे में डाल दें। अगर मिठाई घुलकर रंग बदलती है तो मिठाई मिलावटी है। अगर रंग पहले जैसा रहता है तो मिठाई ठीक है।