फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गायन और नृत्य प्रतियोगिता में मेरठ के बच्चों ने बाजी मारी

विज्ञापन
आसनसोल के रविंद्र भवन में 6 व 7 जनवरी को आयोजित नेशनल सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में
विज्ञापन
मेरठ। आसनसोल के रविंद्र भवन में आयोजित 6 व 7 जनवरी 2026 को नेशनल गायन और नृत्य स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेरठ के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मेरठ यूनिट की अध्यक्ष सीमा गर्ग के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए मेरठ के बच्चों ने कई पदक अपने नाम किए। रीत ने स्वर्ण पदक, जबकि मनीषा, श्रेया और संध्या ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, आकांक्षा ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। अध्यक्ष सीमा गर्ग ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों को 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में सांसदों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान निश्चित रूप से इन युवा प्रतिभाओं को और अधिक प्रोत्साहित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें