फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व शिक्षक एमएलसी ओपी शर्मा का मेरठ में निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Sat, 16 Jan 2021 10:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- शास्त्रीनगर स्थित आवास पर ली अंतिम सांस
- 48 साल तक मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर एमएलसी बनकर राज किया
- इस बार पहली दफा भाजपा से हारे थे
विज्ञापन
om prakash sharma - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व शिक्षक एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा (87) का शनिवार रात करीब 9 बजे निधन हो गया। मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 48 साल तक मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर एमएलसी बनकर राज किया। इस बार पहली दफा भाजपा से हारे थे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेश चंद शर्मा ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहे प्रदेशव्यापी धरने में भी शामिल हुए थे। वह कई दिन से पेचिश की बीमारी से ग्रसित थे। रात में उनके निधन की सूचना मिली। इसी 5 जनवरी को 87 साल के हुए थे।

सीएम योगी ने किया दुख व्यक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षक नेता थे। वह शिक्षक कल्याण व शिक्षा जगत के लिए सदैव तत्पर रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त  परिजनों के  प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक और प्रिंसिपल रहे ओपी शर्मा 1970 के दशक से लगातार शिक्षक संघ की ओर से इस सीट की नुमाइंदगी कर रहे थे। इस बार भी उन्हें जीत का पूरा भरोसा था। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) से जुड़े रहे ओपी शर्मा शिक्षक संघ के लिए काम करते रहे और पिछले कई दशक से शिक्षक संघ के पर्याय बन गए थे। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें:यूपी: हरिद्वार की युवती को दो लाख रुपये में बेचा, चंगुल से निकलकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

दिवंगत एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे अमित प्रकाश लुधियाना में इंजीनियर हैं, जबकि छोटे बेटे डॉ. अखिल प्रकाश मेरठ में न्यूरो सर्जन हैं। इनकी पुत्रवधू डॉ. पूजा शर्मा स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ हैं।

एक पुत्रवधु बिंदु शर्मा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। इनकी एक बेटी शांता स्मारक स्कूल में प्रिंसिपल हैं और दूसरी बेटी नोएडा में जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल सांसद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओम प्रकाश शर्मा शिक्षक हितों के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। वो राजनीति का एक बड़ा नाम थे और सबसे बड़ी बात यह है कि वह मेरठ से थे । यह हमारे लिए गौरव की बात है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है मेरी तरफ से उन्हें सादर नमन और श्रद्धांजलि। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें