फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर और बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 27 Feb 2020 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर तथा बसपा के पूर्व विधायक चौ. चंद्रवीर सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बूथ कैप्चरिंग के मामले में एडीजे/स्पेशल जज ई.सी. एक्ट पंकज मिश्रा ने तीन पूर्व विधायकों शाहिद मंजूर (सपा), चौ. चंद्रवीर सिंह (बसपा) व गोपाल काली (भाजपा) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

विज्ञापन

 
सरकारी अधिवक्ता सिराजुद्दीन अलवी के अनुसार थानाध्यक्ष मौ. असलम ने साल 2017 में चुनाव में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप में पूर्व विधायक शाहिद मंजूर व फईमुद्दीन के खिलाफ धारा 171 आईपीसी व 127 ए लोक जनप्रतिनिधि एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी थी। चार्जशीट के बाद शाहिद मंजूर व फईमुद्दीन को अदालत ने जमानत पर छोड़ा था।

जमानत के बाद से ही दोनों अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक चौ. चंद्रवीर सिंह के खिलाफ थाना सरधना में और पूर्व विधायक गोपाल काली के खिलाफ थाना मवाना में 29 जनवरी 2012 को इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चार्जशीट और समन के बावजूद दोनों पूर्व विधायक कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें