फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वापस लेने के लिए पूर्व प्रधान ने लिखी थी लूट की झूठी पटकथा, पूर्व प्रधान व दो अन्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। गांव मखदूमपुर के समीप मध्य गंग नहर पुल पर सोमवार की रात पूर्व प्रधान से मोबाइल और 50 हजार रुपये नकदी की लूट की सूचना फर्जी निकली। बुधवार को पुलिस विवेचना में सामने आया कि पूर्व प्रधान द्वारा लूट की फर्जी सूचना दी गई थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान व दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि मखदूमपुर निवासी पूर्व प्रधान राजकुमार ने सोमवार शाम पुलिस को सूचना दी गई कि वह मवाना से अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहा था। किशोरपुर पुल के समीप पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाते हुए उससे मोबाइल व 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की विवेचना की तो मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आया। विवेचना में पूर्व प्रधान राजकुमार के साथ दो अन्य पुष्पेंद्र व मोहित निवासी गांव दरियापुर थाना ककरौली मुजफ्फरनगर के नाम प्रकाश में आए।
पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बताया कि सोमवार शाम वह मखदूमपुर गांव में एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी पूर्व प्रधान किशोरपुर पुल पर मिला। तीनों ने पास में ही तपस्वी मंदिर के समीप शराब पी। इस दौरान पूर्व प्रधान राजकुमार और पुष्पेंद्र पूरी तरह नशे में थे। पूर्व प्रधान का मोबाइल भूलवश पुष्पेंद्र अपने साथ ले गया। सुबह उसने कॉल कर बताया कि उसका फोन धोखे से आ गया है, उसे ले जाओ, परंतु पूर्व प्रधान ने कहा कि अब तुम घर ही फोन देने आओगे। इसके बाद उसने इस घटना का बदला लेने के लिए लूट की झूठी साजिश रच डाली। पूर्व प्रधान ने लूट का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों व पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट की घटना का मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधान को झूठी सूचना देने के आरोप व उक्त दोनों युवकों को शांति भंग की धाराओं में न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें