फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र पुंडीर का नाम कृषि विवि के शिलापट से गुम

विज्ञापन
मोदीपुरम- पूर्व विधायक ​का ​शिलापट लगाए जाने के लिए प्रतिनि​धि मंडल कुलपति से अपनी मांग रखता। - फोटो : credit
विज्ञापन
मोदीपुरम। उत्तरांखड अलग होने के बाद एकमात्र कृषि विवि पंतनगर विवि उत्तरांखड में चले जाने के बाद सरधना के पूर्व विधायक रहे स्व. प्रो. रविंद्र पुंडीर ने काफी प्रयासों के बाद मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल विवि की स्थापना कराई थी लेकिन आज उनकी विवि में अनदेखी हो रही है। मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल विवि में पहुंचा और कुलपति से मिलकर प्रो. रविंद्र पुंडीर का शिलापट लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सरधना विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे प्रो. रविंद्र पुंडीर ने ही मोदीपुरम में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय को लाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस दौरान विवि का शिलान्यास होने पर प्रो. रविंद्र पुंडीर व पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह का शिलापट विवि में लगाया गया था। मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल कुलपति डॉ. केके सिंह से मिला। उन्होंने मांग करते हुए तत्काल दोबारा से शिलापट लगाए जाने की मांग की। साथ ही एक सभागार और एक सड़क का उनके नाम पर नामकरण किए जाने की बात रखी। कुलपति ने आश्वासन देते हुए कहा कि शिलापट शीघ्र लगाया जाएगा। कहा कि सभागार और सड़क के नामकरण के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी, जो आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। मोदीपुरम व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने कहा कि शिलापट सबसे पहले एक महीने के भीतर लगना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश गुर्जर, राहुल खरे, वीरेंद्र अहलावत, महकार सैनी, कृष्णपाल सैनी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें