बागपत में पूर्व विधायक चंदर सिंह का पोता सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के काफी तलाश किए जाने पर भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक चंदर सिंह का पोता देव पंवार कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार सुबह छात्र घर से परिवार के ही एक सदस्य के मकान पर जाने के लिए बोल कर गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा।
देर रात तक परिजनों के काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं छात्र की माता सुनीता देवी ने रात को कोतवाली पहुंचकर परिवार के ही पांच सदस्यों पर बेटे को गायब करने का शक जताते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया।
एसएसआइ हेमेंद्र बालियान का कहना है कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है। उसे जल्दी बरामद कर लिया जाएगा।