फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोशिंद्र के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव बढला कैथवाडा में कोशिंद्र की हत्या के बाद भाजपा के पूर्व विधायक व अन्य ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। बीते दिवस शिवम पुत्र राजेश की घुड़चढ़ी में अश्लील डांस को लेकर विवाद हो गया था। गांव के ही युवकों ने कोशिंद्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

किठौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, माछरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ब्रजवीर सिंह, आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम चैरिटेबल ट्रस्ट नंगलामल के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, समित राणा आदि ने गांव बढ़ला कैथवाड़ा पहुंचकर कोशिंद्र की हत्या पर शोक व्यक्त कर सांत्वना दी। उधर, मुंडाली थाना पुलिस अभी मुख्य आरोपी संदीप सहित पांच लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। परिजनों एवं पत्नी पूजा का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर जेल भेजें और इन्हें मौत की सजा दें। क्योंकि इन्होंने बिना वजह उसका सुहाग उजाड़ कर दुधमुहे बच्चों से उनके पिता का साया छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें