फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक के परिजनों ने लगाया दोस्तों पर आरोप

विज्ञापन
सरधना। नहर में डूबे युवक संदीप तलाश करती पीएसी गोताखोर की टीम।पुलिस
विज्ञापन
सरधना। गंगनहर के अटेरना पुल पर डूबे संदीप गोस्वामी का सर्च अभियान के दौरान दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। पीएसी की गोताखोर टीम ने स्टीमर की मदद से गंग नहर में कई किलोमीटर तक उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। वहीं, घटना के संबंध में संदीप के परिजनों ने दोस्तों पर उसे डुबाेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर उसके दोस्तों से पूछताछ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव कुशावली निवासी हर्ष ने अटेरना पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी थी। उसका पीछा करते हुए यहां पहुंचे उसके दोस्त झिटकरी निवासी संदीप व विक्रांत भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए थे। इस दौरान नहर में कूदे हर्ष काे तो दो युवकों ने बचा लिया था, लेकिन लौटते समय संदीप गंग नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। बृहस्पतिवार को पीएसी के गोताखोरों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से संदीप की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।
संदीप के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए उसके दोस्तों पर उसे साजिशन नहर में डुबाेने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि नहर में लापता युवक की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस संदीप के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें