फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह का स्वागत करते आरएसओ जितेंद्र यादवमे
विज्ञापन
नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खेल विवि के स्टॉल पर पहुंचे
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन नोएडा में किया जा रहा है। मेले में खेल विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें मेरठ की मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और खेल विभाग की अन्य योजनाओं के भी स्टॉल लगाए गए हैं। सोमवार को क्रिकेटर आरपी सिंह खेल विभाग के स्टॉल पर पहुंचे और उन्होंने विभाग की योजनाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।
खेल विभाग के स्टॉल के प्रभारी बनाए गए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह, श्रम आयुक्त सोम्या सिंह, प्रमुख सचिव खेल आईएएस कुमार विनीत भी खेल विभाग के स्टॉल पर पहुंचे। यहां उन्होंने विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के स्टॉल देखे और उनकी सराहना की। क्रिकेटर आरपी सिंह को देखकर मेले में काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान आरपी सिंह ने सभी के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज में रहकर तैयारी की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी समेत तमाम खिलाड़ियों के साथ मैच खेलने और बड़े मैच में दबाव से किस प्रकार निकला जाए इस बारे में बताया। उन्होंने इस दौरान मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का स्टॉल भी देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहला खेल विश्वविद्यालय बनने से हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को इसका लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें