फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व जीएसटी कमिश्नर ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए

विज्ञापन
रोहटा। गांव डूंगर में पूर्व जीएसटी कमिश्नर व ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। संव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहटा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक क्षेत्र के डूंगर गांव में ग्राम प्रधान आशा सांगवान, पूर्व जीएसटी कमिश्नर वीर सिंह व हिंदू महासंघ के विधानसभा अध्यक्ष मांगेराम शर्मा के नेतृत्व में गरीब, असहाय, विधवाओं, दिव्यांगों आदि जरूरतमंदों को 150 कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन

गांव डूंगर के मूल निवासी सेवानिवृत जीएसटी कमिश्नर वीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण आंचल में एक से एक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं, केवल जरूरत है तो मात्र उन्हें निखारने की है। इसके लिए प्रतिभाओं के अभिभावकों को भी जागरूक होना आवश्यक है। ग्रामीण आंचल की प्रतिभाएं यदि उद्देश्य बनाकर परिश्रम करें तो कोई भी मुकाम हासिल करना उसके लिए नामुमकिन नहीं है। हिंदू महासंघ के अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल संविधान और राष्ट्रीय ध्वज का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाने का संकल्प लेने का भी दिन है। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामकुमार, मुकेश वर्मा, संगीता तेवतिया, अभिनेश मलिक, नरेंद्र सिंह, बबलू, अजीत बाबा, बिट्टू, रवि भारत चिकारा, बाबूराम, सतेंद्र, महेंद्र, मिटन लाल, संजय बावरा, मोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें