फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व महाप्रबंधक का सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला शुगर मिल के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने का मामला सामने आया है। दौराला नाम से बनाई गई आईडी से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पोस्ट साझा की गईं है, जिससे उनकी छवि धूमिल होने की बात सामने आई है। मामले को गंभीर मानते हुए संजीव कुमार ने एसपी क्राइम से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा स्वेच्छा से दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर गलत तथ्यों के साथ उन्हें भ्रष्टाचार में लिप्त बताया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। संजीव कुमार ने चेतावनी दी कि संबंधित व्यक्ति पोस्ट हटाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा उसके खिलाफ मानहानि की प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। शिकायत मिलने पर एसपी क्राइम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें