फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी ने की कांता कर्दम की गैस एजेंसी पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कर्मचारी ने की कांता कर्दम की गैस एजेंसी पर लूट
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम की गैस एजेंसी के कर्मचारी विकास कुमार से लूट करने वाला पूर्व कर्मचारी विशाल निकला। पुलिस ने विशाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.80 लाख रुपये बरामद कर लिए। पुलिस का दावा है कि आरोपी कर्मचारी को डेढ़ महीने पहले एजेंसी से हटाया था। वह दो बार पहले भी लूट की योजना बना चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया था।
कांता कर्दम की शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस मॉल के पास गैस एजेंसी है। चार दिन पहले कर्मचारी विकास 3.17 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। एजेंसी से 200 मीटर दूर बदमाशों ने विकास को घेर लिया और पैसे लूट लिए। इस मामले में मेडिकल थाना पुलिस व एसओजी की टीम लगी थी। सोमवार को पुलिस ने गैस एजेंसी पर काम करने वाले कर्मचारी विशाल निवासी ब्रह्मपुरी को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद विशाल ने लूट में शामिल अपने तीन दोस्तों के नाम बता दिए। मुखबिर की सूचना पर तीनों साथियों को पकड़ लिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक और दो तमंचे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक पर भागते तीन बदमाश कैद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाला था
गैस एजेंसी पर विशाल कई साल से नौकरी करता था। डेढ़ महीने पहले उसको हटा दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने लूट की योजना बनाई। विशाल को जानकारी थी कि गैस एजेंसी पर पैसा रखा रहता है। जिसको अकेला कर्मचारी विकास बैंक में जमा करने के लिए जाता है। नौकर ने अपने दोस्तों को लूटपाट की प्लानिंग में शामिल किया और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि लूट की बची हुई रकम बरामद करने के लिए मेडिकल थाने की पुलिस लगी है। मंगलवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें