फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर वन विभाग अलर्ट, शाहपुर-बटावली नहर पर 24 घंटे निगरानी

विज्ञापन
रात को मवाना कांवड़ मार्ग पर तेंदुए की निगरानी करती वन क्षेत्राधिकारी हस्तिनापुर स्रोत संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। कांवड़ यात्रा के दौरान शाहपुर-बटावली नहर मार्ग पर तेंदुए की संभावित गतिविधियों की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। हस्तिनापुर रेंज अधिकारी खुशबू उपाध्याय के निर्देशन में टीम 24 घंटे गश्त कर क्षेत्र की निगरानी कर रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अब तक तेंदुए के हमले से किसी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

शाहपुर-बटावली नहर पुल पर रेंजर खुशबू उपाध्याय ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद के बाद बटावली नहर पुल मेरठ जनपद का सबसे पहला बिंदु है। यहां पर वन विभाग को तेंदुए की गतिविधि मुजफ्फरनगर के भूम्मा खेड़ी क्षेत्र की ओर होने की सूचना मिली है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रियों और ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को देने की अपील की गई है। रेंज अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि लोग तेंदुए से जुड़ी अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास न जाएं, न ही भीड़ जुटाएं। तत्काल वन विभाग या पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें