रोहटा। बाजाज शुगर मिल किनौनी में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ करते सेक्टर मजिस्ट्रेट व यूनिट ह
रोहटा। बजाज किनौनी चीनी मिल के तत्वावधान में हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख से गंगाजल लेकर पुरा महादेव जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से शुक्रवार को 17वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी ने मंगल आरती और भगवान शिव के स्तुति की। सेक्टर मजिस्ट्रेट राहुल मलिक और चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया और प्रसाद वितरित किया। शिविर के अध्यक्ष एवं चीनी मिल के महाप्रबंधक जयवीर सिंह ने बताया कि किनौनी चीनी मिल निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का संचालन कर रही है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, परमानंद चौहान, संजीव कुमार, आनंद प्रकाश गुप्ता, डीके शुक्ला, आदेश तोमर, लोकेश राणा, धर्मवीर सिंह, नीरज कुमार, दुष्यंत त्यागी, मनोज बत्रा मौजूद रहे।