फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
विज्ञापन

गंगानगर। मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के द सैनिक सहकारी आवास समिति के कार्यालय में आग लगने के मामले में मंगलवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने कार्यालय में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और डीवीआर कब्जे में ली।
सोमवार सुबह इस कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। कॉलोनी निवासी राजेश त्यागी, एसपी सिंह और अन्य लोगों ने आरोप लगाया था कि समिति के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर आग लगाई गई है। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एसएसपी के आदेश पर फोरेंसिक टीम कार्यालय पर पहुंची। टीम ने जले हुए दस्तावेजों को खंगाला। टीम ने आग लगने के संभावित कारणों की जांच की। जले हुए उपकरणों व कागजातों के सैंपल लिए व साथ ही पूरे कार्यालय की वीडियो व फोटोग्राफी भी की। इस दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की गई। लगभग दो घंटे तक टीम ने साक्ष्य जुटाए व समिति के सदस्यों से पूछताछ की। गंगानगर पुलिस पहले से दर्ज भ्रष्टाचार के मुकदमे के साथ ही अब इस मामले की जांच कर रही है।
दोनों पक्षों में रही तनातनी
मंगलवार भी को दोनों पक्षों के बीच फिर तनातनी हुई। राजेश त्यागी पक्ष ने समिति के सदस्यों से कार्यालय में रखे कैश का ब्योरा देने की बात कही। समिति के सहायक सचिव अभिनव त्यागी ने कहा कि वह सिर्फ पुलिस और जांच अधिकारियों को जानकारी देंगे। उन्होंने कैश के मामले में कोई गड़बड़ी न होने की बात कही।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने किया धरने का ऐलान
-इस विवाद से अलग कॉलोनी में तैनात सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में धरना देने का ऐलान कर दिया। जयंती प्रसाद, मोहित, विनोद कुमार, सुनील कुमार, विशाल, पदम, नरेश, जयप्रकाश, सतपाल, राजकुमार, बुल्ले, राजू ललित, सहेंद्र सहित अन्य ने बताया कि वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें