फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पकड़ी गई विदेशी महिला को भेजा जेल, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 23 Apr 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विदेशी महिलाओं को जेल भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां पुलिस अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर एक होटल में छापेमारी की थी, छापेमारी के दौरान होटल में पकड़ी गई विदेशी महिला को जेल भेज दिया गया। अब गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट...

विज्ञापन


मेरठ में एनएच-58 स्थित होटल से शुक्रवार रात दो विदेशी महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार करने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को शनिवार को थाने से जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, एक विदेशी महिला को जेल भेज दिया गया। तुर्किस्तान निवासी इस महिला की वीजा अवधि पांच साल पहले ही खत्म हो गयी थी और वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि इन आरोपियों में दो विदेशी महिलाएं, दो स्थानीय महिलाएं और 13 अन्य लोग थे। इन सभी के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि इनमें तुर्किस्तान निवासी महिला गुलसाथ पत्नी मेदेमान का वीजा वर्ष 2013 तक ही वैध था। लेकिन वीजा एक्सपायर होने के बावजूद भी वह भारत में रह रही थी। पल्लवपुरम और महिला थाना पुलिस ने उक्त विदेशी महिला सहित पांच लोगों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी विदेशी महिला का विदेशी अधिनियम के तहत रिमांड मंजूर कर लिया। जबकि अन्य आरोपियों का रिमांड कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं, दूसरी विदेशी महिला भी तुर्किस्तान की बतायी गयी, जिसे उसके पति की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: होटल में पड़ी रेड, कमरों के भीतर विदेशी महिलाओं को देख पुलिस अफसर हैरान

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट  

विदेशी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा विदेशी महिलाएं पकड़े जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इस पर रिपोर्ट मांगी है। विदेशी महिलाओं को अवैध तरीके से रात भर हिरासत में रखा गया, इसका भी पुलिस से जवाब मांगा गया है, जिसके बाद से पुलिस अधिकारी टेंशन में आ गए हैं। वहीं, पुलिस अफसरों का दावा है कि किसी भी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं हुआ। महिला थाने में उनको रखा गया था। 

वीजा अवधि थी खत्म
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार एक विदेशी महिला वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रही थी। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। होटल मालिक और मैनेजर समेत बाकी आरोपियों को थाने से जमानत पर छोड़ा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें